फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं काटते कंबाइन मशीन में लगी आग, चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
गोंडा में वजीरगंज के इमिलिया गांव में लगी आग से जलती फसल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा । विकास खंड परसपुर के ग्राम पंचायत नरदा में बुधवार को गेहूं काटते समय कंबाइन मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आग गेहूं के खेतों में फैल गई। आग में कंबाइन मशीन के साथ ही चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

विकास खंड परसपुर के ग्राम पंचायत नारदा में बुधवार की दोपहर कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी बीच कंबाइन मशीन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। मशीन मालिक मुरलीधर पांडेय ने बताया कि जब तक चालक उसका सहायक कुछ समझा पाते तब तक तेज हवाओं के कारण मशीन जलने लगी।
जिससे चालक और उसके सहायक ने कूदकर जान बचाई। इस बीच कंबाइन से निकली आग की लपटें खेतों तक फैल गईं। जिसमें पूर्व प्रधान विश्वनाथ पांडेय उर्फ मुन्ना मिश्र, दुर्गेश पांडेय, राजकुमार पांडेय की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग में कंबाइन मशीन भी जल गई। मुरलीधर ने बताया कि कंबाइन मशीन जलने से 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर वजीरगंज क्षेत्र के बाल्हाराई के राजस्व ग्राम इमिलिया में बुधवार की सुबह आग लगने से राजेंद्र सिंह का 3 बीघा, राघवेंद्र सिंह का एक बीघा गेहूं की फसल और एक बीघा गन्ना की फसल के साथ ही रामबरन की दो बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल पन्नालाल ने बताया कि 34200 रुपये का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें