फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के चार अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लीला बभनी गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली देहात की सालुपर पुलिस चौकी क्षेत्र के लीला बभनी गांव में रहने वाले नंदलाल पांडेय व नौरंग पांडेय के बीच भूमि का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनो पक्ष के लोगों के बीच शनिवार को हुई कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे।
दोनों और से लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से फायरिंग भी हुई। जिसमें एक पक्ष के नंदलाल पांडेय, सौरभ पांडेय व दूसरे पक्ष के कौशल पांडेय व नौरंग पांडेय घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में कोतवाली देहात में मुन्नालाल पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि सालपुर चौकी प्रभारी कामेश्वर राय ने अभियुक्त मुन्ना लाल पांडेय, कौशल पांडेय, अजय कुमार पांडेय व नौरंग पांडेय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के पास से फायरिंग में प्रयुक्त 12 बोर को तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें