फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में गरीबों की भूख मिटा रही है युवाओं की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना काल में युवाओं की टोली गरीबों की भूख मिटाने का सराहनीय प्रयास कर दूसरों को आगे आने को प्रेरित कर रही हैं। सप्ताह में तीन दिन लागू लाक डाउन से रोजगार के संकट से जूझ रहे गरीबों के लिए युवाओं के संगठन बड़ा सहारा बने हैं।
विज्ञापन

इंकलाब फाउंडेशन से संचालित किशोरकांत रोटी बैंक के साथ शुरू हुई इस मुहिम से अब लोगों का जुड़ाव भी बढ़ने लगा है। चौकी प्रभारी रोडवेज मनीष कुमार ने भी इस मुहिम में आथ आकर कई जरूरतमंदों को भोजन पैकेट बांटे।
शहर के कुछ युवाओं ने किशोरकांत तिवारी की स्मृति में भोजन वितरण के साथ आर्थिक सहायता भी मुहैया कराने का कार्य इंकलाब फाउंडेशन के बैनर तले शुरू किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के नेतृत्व में रोज सैकड़ों लोगों को भोजन वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टॉप चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने रात्रि में किशोरकान्त रोटी बैंक के द्वारा भोजन वितरण किया और लोगों को सदेंश दिया कि मास्क जरूर पहनें। इसके साथ ही युवाओं के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार रोज रात्रि में गरीबों में भोजन वितरण करते हैं।
अविनाश सिंह ने बताया कि किशोरकान्त रोटी बैंक से रोज रात्रि में 300 से भी अधिक लंच बॉक्स बनाकर रिक्शा चालकों, गरीबों व राहगीरों में वितरण किया जाता हैं इसके साथ ही इंकलाब फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता भी की जा रही हैं।
जिले में किशोरकान्त रोटी बैंक की शुरुवात करने वाले अविनाश सिंह ने बताया कि यह रोटी बैंक इंकलाब फाउंडेशन जो कि एक सामाजिक संस्था है। उसके द्वारा संचालित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी गरीब व असहाय भूखा न रहें।
रोटी बैंक का नाम किशोरकान्त रोटी बैंक इसलिए रखा गया है, क्योंकि कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता किशोरकान्त तिवारी ने रोटी बैंक की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह लगातार अस्पतालों में और विभिन्न क्षेत्रों में जा कर भोजन लेते थे, उसे गरीबों में वितरित करते थे।
पिछले वर्ष कोरोना काल में भी उन्होंने काफी लोगों के पेट भरे थे। इस कोरोना काल में उनका निधन हो गया। उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं की टीम ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया है। शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें