फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मिल्कीपुर चुनाव को लेकर कही बड़ी बात, अरविंद केजरीवाल पर भी बोला हमला

Sun, 19 Jan 2025 07:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मिल्कीपुर चुनाव को लेकर कहा कि मुझे वहां जाने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में रविवार को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने परसपुर के इकनिया में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि केजरीवाल पर किसी ने हमला किया है। दिल्ली में उन पर हमला किया गया है। वह अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। अन्य लोगों की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। 

कहा कि अरविंद केजरीवाल फ्राड हैं। उन्होंने दिल्ली के विकास से कोई काम नहीं किया। उन्हें दिल्ली के विकास से कोई मतलब नहीं है। दिल्ली में नालों का बुरा हाल है। कहा झुग्गी झोपड़ियों में भी लोगों के हाल खराब हैं।

मिल्कीपुर में जीतेगी भाजपा 

पूर्व सांसद ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा जीतेगी। मिल्कीपुर जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें वहां पर जाने का कोई मौका नहीं मिलेगा। लेकिन, भाजपा ही जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें