फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कंपनी पैरा मिलट्री फोर्स बनाएगी सुरक्षा का माहौल

विज्ञापन
फोटो- 20- गोंडा में मोर्चा पर मुस्तैद पैरा मिलेट्री फोर्स। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले के मतदाताओं को भयमुक्त माहौल देने के लिए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स जिले में आ गई है। मतदान तक फोर्स के जवान जिले के 17 थानों और 49 कस्बों में भ्रमण कर सुरक्षा का भाव पैदा करेंगे। 62 उन गांवों में पुलिस व फोर्स का रूट मार्च होगा, जहां दबंगों का प्रभाव है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि मतदाताओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। मतदाताओं को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। चुनाव में खलल डालने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

जिले के सात विधानसभा सीटों के लिए पहली फरवरी से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन के साथ ही चुनावी अभियान रफ्तार पकड़ेगी। इससे पहले चुनाव में शांति के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करने में जुटी है। बीते दिनों एक ही दिन में 230 लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। करीब 400 लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। इसके अलावा जिले के 62 गांव ऐसे हैं जहां दंबगों का प्रभाव है और वह मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। इन गांवों चिह्नित किया गया है। पुलिस अभियान चलाएगी। जिससे लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। इसके लिए पुलिस ने प्रयास शुुरू कर दिया है। दो कंपनी सीआरपीएफ की और दो कंपनी सीआईएसएफ की जिले में आ गई है। थानों की पुलिस के साथ लगातार चुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त बनाने का अभियान जारी है।
मतदाताओं को प्रलोभन देने पर भी होगी कार्रवाई
मतदाताओं को भय दिखाने पर तो तत्काल कार्रवाई होगी ही, लेकिन अगर किसी तरह प्रलोभन दिया तो भी एफआईआर दर्ज होगी। चुनाव में रुपये और शराब बांटने का शोर अभी से ही सुनाई दे रहा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। करीब 21 टीमें निगरानी के लिए लगाई गई हैं। सीधे गांवों में नजर रखेंगी और कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही मतदाताओं से अधिकारी संवाद करके उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे मतदान भी अधिक हो सके।
विज्ञापन

मतदाताओं को सुरक्षा देने के लिए पुलिस तत्पर है। कोई भी मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकेगा। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संतोष कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें