फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे लोकगायक हयात अली

विज्ञापन
लोकगायक हयात अली - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के प्रख्यात लोक गायक हयात अली की शनिवार देर शाम मृत्यु हो गई। 80 वर्षीय हयात की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र के प्रमुख वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि हयात अली ने लोक गायकी के क्षेत्र में अहम मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन

उनके कई कैसेट भी बाजार में बहुत पहले उतारे जा चुके हैं। उनके गाए दयाराम पट्ठा मामा भईनवा तथा रानी सारंगा गीत काफी प्रसिद्ध हैं। वह सारंगी की धुन पर स्वयं ही गाते थे जिसे सुनने के लिए लोग इकट्ठा हो जाते थे। उनकी सारंगी की धुन लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती थी। रविवार को पैतृक गांव रानीपुर पहाड़ी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें