फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवाओं पर फोकस, कॉलेजों में खुलेंगे वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष

Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में इस बार प्रशासन का फोकस युवा मतदाताओं पर है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कॉलेजों में अलग से वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया जा चुका है। दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक तय की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को होगा।
जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी स्नातक व परास्नातक शिक्षण संस्थानों में एक-एक पंजीकरण कोऑर्डिनेटर और हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में मतदाता पंजीकरण की घोषणा कराते हुए फाॅर्म भरने के लिए अलग-अलग तिथि और समय निर्धारित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा मतदाता बनने से छूट न जाए।
विज्ञापन

इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की भी अहम भूमिका होगी। जिन शिक्षण संस्थानों में एनएसएस इकाई है, वहां उसके कोऑर्डिनेटर को ही मतदाता पंजीकरण का दायित्व सौंपा जाएगा। प्राचार्यों से अपेक्षा की गई है कि वे एक कक्ष को वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष के रूप में चिह्नित करके कंप्यूटर, यूपीएस और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
युवाओं की डिजिटल दक्षता को देखते हुए ecinet मोबाइल एप और voters.eci.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं के शत-प्रतिशत फाॅर्म-6 भरवाए जाएं।
पंजीकरण के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल प्रमाणपत्र, अभिभावक का मतदाता पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य होगी। ऑफलाइन भरे गए फार्मों को समय से संबंधित तहसील, मतदाता पंजीकरण केंद्र या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें