फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आयुष व दिपांशु और नंदिनी-माया की जोड़ी ने मारी बाजी

Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। विश्नोहरपुर स्थित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में चल रही नौवीं अवध बैडमिंटन प्राइजमनी चैंपियनशिप में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। सिंगल मुकाबले में आयुष व दीपांशु तथा गर्ल्स डबल्स में नंदिनी व माया की जोड़ी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शनिवार को अंडर 19 वर्ग के तीन सेट तक चले सिंगल मुकाबले में अयोध्या के आयुष मिश्र ने दो सेट जीतकर आजमगढ़ के प्रशांत पाठक को पराजित किया। इस तरह आयुष ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर 15 वर्ग के मैच में दीपांशु ने रोहन राज को 21/15 से पराजित किया। गर्ल्स डबल्स के मुकाबले में अयोध्या की नंदिनी और माया की जोड़ी ने अंजली चौहान व ट्विंकल चौहान को लगातार दो सेट में हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं, गर्ल्स के सिंगल्स मुकाबले में अयोध्या की नंदिनी ने अयोध्या की ही माया को लगातार दो सेट में 13/20 और 19/20 के अंकों से पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। विजयी खिलाड़ियों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें