फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा सहित पांच पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बल्लीपुर में हुई हत्या के बाद मृतक के परिवारीजनों पर हुए हमले के मामले में पुलिस की लापरवाही पाये जाने पर एसपी आरके नय्यर ने एक एसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बल्लीपुर में चाकू से गोदकर राहुल पासवान की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कोतवाल मनीष जाट ने मृतक के गांव व बल्लीपुर में शांति व्यवस्था के लिए एसआई उमेश सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार, जय प्रकाश यादव, दीपनरायन यादव व आरपी सिंह की ड्यूटी लगाई गयी थी।
विज्ञापन

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। उसी दौरान आरोपियों के घर की महिलाओं ने बल्लीपुर हतवा से पासीपुरवा में पहुंचकर राहुल के घर पर धावा बोलकर मारपीट की थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर जाम करके जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में प्रथम दृष्टया पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानते हुए एसपी आरके नय्यर ने कोतवाल मनीष जाट व सीओ रामभवन यादव से रिपोर्ट तलब की थी। जिसके बाद राहुल के घर पर तैनात दरोगा उमेश सिंह समेत पांचों पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें