फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पांच लोग घायल

Sun, 23 Aug 2015 11:16 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनावा दरगाह से विशेश्वरगंज जा रही एक जीप शनिवार की रात सिसई जंगल के पास चाय की गुमटी में घुस गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जीप में आग लगा दी, मगर लोगों ने बाद में उसे बुझा लिया। जीप चालक ने खरगूपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के लोनावा दरगाह गांव का रहने वाला चंादबाबू बीती रात अपने गांव से मार्शल लेकर बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज जा रहा था। जब वह खरगूपुर के सिसई जंगल गांव तिराहे के पास पहुंचा, तभी मार्शल अनियंत्रित होकर चाय की गुमटी में घुस गई।

हादसे में सिसई जंगल गांव के रहने वाले भगई, विशेश्वरगंज के पंडित पुरवा निवासी छैलू, बबलू, चमारन पुरवा के रहने वाले मेवा व सागर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्शल में आग लगा दी, मगर बाद में लोगों ने उसे बुझा लिया।
विज्ञापन


मार्शल चालक चांदबाबू ने खरगूपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें