गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बटौरा गांव के समीप कार व बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बटौरा गांव के रहने वाले अनवारुल (58) रविवार देर शाम बाइक से अपने घर से करनैलगंज बाजार गए थे।
वह रात में अपने घर लौट रहा थे। गांव के पास पहुंचे ही थे कि गोंडा की ओर से सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कोतवाल करनैलगंज बृज किशोर यादव ने बताया कि हादसे में अधेड़ कीमौत होेने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई है।