फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निस्तारण करने वाले पांच अधिकारी फंसे, प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी डा नितिन बंसल की अध्यक्षता में हुुआ जहां उन्होंनेे फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

वहीं देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र कुमार ने डीआईजी डा राकेश सिंह के साथ जनपद बहराइच की सदर तहसील में औचक पहुंचकर समाधान दिवस का हाल देखा तथा अधिकारियों को गुुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील तरबगंज में पहुंचते ही जिलाधिकारी डा नितिन बंसल ने निस्तारण की गुुणवत्ता की जांच कराने के लिए कुल 12 निस्तारित शिकायतों का चयन कर 12 जनपद स्तरीय अधिकारियों को दो घंटे के अन्दर निस्तारण के आदेश दिए। शिकायतकर्ताओं से मिलकर निस्तारण का भौतिक सत्यापन किया तो 12 शिकायतों में से पांच शिकायतों का निस्तारण फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

फर्जी निस्तारण करने वाले शिकायतों में ग्राम पंचायत सुसैला के ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक विश्वकर्मा, विद्युत विभाग की दो शिकायतों के फर्जी निस्तारण करने वाले एसडीओ विद्युत पीयूष सिंह, ग्राम पंचायत असरथा के ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा तथा जटमलपुर के लेखपाल दिनेश द्वारा फर्जी निस्तारण आख्या लगाते हुए शिकायतों को निस्तारित दिखा दिया गया। नाराज जिलाधिकारी ने पांचों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें