फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिखा कोरोना का खौफ

विज्ञापन
गोंडा के बाबागंज में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। जिले में भी स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में कोरोना का खौफ देखा गया। यहां डॉक्टरों की ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार देखी गई। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सीएमओ को विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। विदेशों से आये लोगों की जांच करने व लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है। विभाग की ओर से कोरोना के संदिग्धों को भर्ती करने के लिए पूरी व्यवस्था है। जिला अस्पताल की नवनिर्मित बिल्डिंग में मरीजों को भर्ती करके निगरानी के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 100 बेड हैं। वहीं आइसोलेसन वार्ड में 15 बेड कोरोना के संदिग्धों के लिए आरिक्षत किये गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना का कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है। मंगलवार को ओपीडी के दौरान अधिकांश लोग मास्क लगाये और अपने मुंह को ढंके हुए दिखाई दिये।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कुछ जगह अज्ञात लोेगों की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजेेशन के नाम पर घरों में लूट की वारदातें अंजाम देने की खबरें आई हैं। ऐसे में उन्होंने जनपदवासियों को आगाह करते हुए कहा कि जिले में घरों में सैनिटाइजेशन के लिए कोई भी टीम नहीं भेजी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति सैनिटाइजेशन के लिए घर में घुुसने की बात करे तो कतई उसे अपने घर में प्रवेश न दें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे समय रहते ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके लूट की घटना होने से बचाई जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में हैंडवाश, सेनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी रोकने के लिए एक टीम गठित की थी। बताया जा रहा है कि कुछ अफसरों ने इसकी खुफिया निगरानी की है। इसमें शहर में दवा के थोक बाजार से कई मेडिकल स्टोर कालाबाजारी को लेकर प्रशासन के निशाने पर हैं। वहीं कई मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई है। जल्द ही कुछ लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

गोंडा के कुदुरखी चीनी मिल में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करते मिल कर्मी।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें