फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह फीसदी ब्याज पर छह लाख तक कर्ज ले सकेंगे पांच लाख किसान

Thu, 24 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 5.04 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए छह प्रतिशत ब्याज पर छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की योजना के तहत पांच साल या उससे अधिक अवधि के लिए ऋण दिया जाएगा। इससे पहले ऐसे ऋण पर 11 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रविशंकर चौधरी ने बताया कि समय से किस्त चुकाने पर प्रदेश सरकार की ओर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। किसानों को आसान किस्तों में ऋण चुकाने की सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सीडीओ दयानंद प्रसाद, कृषि उपनिदेशक संतोष कुमार द्विवेदी और जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

सहकारिता के जरिये शुरू हुई भारत टैक्सी सेवा
ओला और उबर के विकल्प के तौर पर सहकारिता आधारित और सरकार समर्थित भारत टैक्सी सेवा भी जिले में शुरू की गई। यह सेवा फरवरी 2026 में शुरू हुई थी। इसमें चालक को ही वाहन का मालिक बनाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा के जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें