फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले मोबाइल दें तब जाऊंगी ससुराल...

Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा की पुलिस लाइन में पारिवारिक मामलों की सुनवाई करतीं सीओ ​शिल्पा वर्मा, थानाध्यक्ष प्रतिभा
विज्ञापन
गोंडा। पति-पत्नी के रिश्ते पर मोबाइल व बाहरी दखल भारी पड़ रहा है। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर परामर्शदाता गंगाधर शुक्ल, यशोदानंदन त्रिपाठी, राजमंगल मौर्य और संतोष ओझा के साथ ही सीओ शिल्पा वर्मा व महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुलह-समझौते के प्रयास किए। मगर, ज्यादातर मामलों में सफलता नहीं मिल पाई। कटरा बाजार के एक दंपती अपने गिले-शिकवे को भुलाकर एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनों ने कहा कि सास ने पत्नी को भड़का रखा था, मगर दोनों पक्षों के सुनने के बाद अब वह साथ रहेंगे।
विज्ञापन

कुल 45 मामलों की सुनवाई के लिए विवाहित जोड़े को तारीख दी गई थी। मगर, कुल 20 जोड़े ही परामर्शदाताओं के साथ एक-दूसरे के सामने पेश हुए। जबकि दो मामलों में आपसी सुलह-समझौते की गुंजाइश न बचने पर विविध कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी गई। इसके साथ ही नौ मामलों में दोनों पक्ष हाजिर नहीं हुए। जबकि 16 मामलों में एक भी पक्ष सामने नहीं आया। सुनवाई के बाद अब आगे सुनवाई की जरूरत न समझते हुए परामर्शदाताओं ने सात मामले बंद किए हैं। इस दौरान महिला कांस्टेबल ज्योति राजभर समेत बड़ी संख्या में महिला थाने की कांस्टेबल समेत सुनवाई के लिए पहुंचे अन्य लोग मौजूद रहे।

पति 10 दिन में पत्नी को देगा मोबाइल फोन

नौ फरवरी को केंद्र पर पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया, मगर समझौते के मुताबिक, पत्नी अपने देहात कोतवाली क्षेत्र मायके से कटरा बाजार इलाके में अपने ससुराल नहीं गई। खैरियत बताने रविवार को दोनों परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। इसके बाद परामर्शदाताओं के सामने ही पत्नी ने कहा जब तक पति मोबाइल नहीं देता तब तक वह मायके में रहेगी। परामर्शदाताओं ने पत्नी की शर्त को ठुकरा दिया। समझौता हुआ कि पहले पति-पत्नी समझौता का पालन करेंगे। एक साथ रहने के बाद पति मोबाइल फोन खरीद कर देगा। इसमें दोनों ने समझौते का कितना पालन किया, यह जानने के लिए अगली तारीख 23 फरवरी नियत कर दी गई है।
विज्ञापन

पति के आने पर सुलझाया जाएगा विवाद


करनैलगंज इलाके में रहने वाली सास ने बहू के खिलाफ शिकायत की कि वह ध्यान नहीं देती है। सुनवाई के लिए दोनों पहुंची तो दोनों भिड़ गईं। बहू ने कहा कि पति चाहता है...फोन पर बात करता है.. मगर सास के डर के एक साल में मायके में रहने पर मजबूर हूं। कहा कि पति से विवाद नहीं है तो सास के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में पति के आने पर 23 मार्च को समझौता होगा।

प्रधान के मना करने पर नहीं किया समझौता


धानेपुर अपने मायके में रहने वाली पत्नी ने कहा कि पति उन्हें खर्च नहीं देता है। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी उसका शौहर तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहता है। ऐसे में मासूम बच्चे के साथ मायके में रहने पर मजबूर हो गई। वह पति के साथ रहना चाहती है। परामर्शदाताओं ने पति से पूछा कि पत्नी की शिकायतों को कितना समाधान कर सकता है। पति ने साथ रहने के लिए सभी शर्तें मान लीं। मगर ग्राम प्रधान ने समझौते से रोक दिया। ऐसे में पत्नी व उसकी सास ने समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया। इसमें भी 23 फरवरी को दोबारा सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें