गोंडा। आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस महकमे ने गौरा व सरयू घाट चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसको लेकर लिखापढ़ी तेज कर दी गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले में महिला थाना समेत कुल 19 थाने पहले से हैं। आबादी के हिसाब से थानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। खोड़ारे थाने की गौरा पुलिस चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नवाबगंज की सरयू घाट पुलिस चौकी को भी थाना बनाने के लिए लिखापढ़ी की गई है। (संवाद)