फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

विज्ञापन
11द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के इटियाथोक में स्पेयर पार्टस की दुकान में आग के बाद जला सामान। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार की देररात संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया झूमन के निवासी नसीर मिस्त्री ने बताया कि स्टेशन रोड पर बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। तभी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख कर लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। तब तक दुकान के अंदर रखा मोटरसाइकिल का करीब चार लाख रुपये का स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गया। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगजनी की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें