फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, सामान जला

Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के इंदिरानगर में आग से जल रही ऑटो पार्ट्स की दुकान। - संवाद
विज्ञापन
मुजेहना/धानेपुर (गोंडा)। धानेपुर नगर पंचायत के इंदिरानगर में शनिवार देररात पेट्रोल पंप के सामने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अज्ञात काराणों से आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन मनकापुर और गोंडा फायर स्टेशन से टीम पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इटियाथोक इलाके के कन्हैयापुरवा निवासी कृष्णमोहन वर्मा की नगर पंचायत धानेपुर के इंदिरानगर में एक पेट्रोल पंप के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर गए हुए थे। घर पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगी होने की सूचना दी। वहां से भाग कर मौके पर पहुंचे तो उनकी दुकान आग से जल चुकी थी। सूचना पर मनकापुर व गोंडा फायर स्टेशन से पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें