फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। हरिवंशपुर गांव में बाबा-दादी के साथ रह रही पूजा (20) ने शनिवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूजा कुछ महीनों से बीमार थी। गोरखपुर के एक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। हरिवंशपुर के उपाध्याय मजरे निवासी प्रेम नारायण पांडेय व उनकी पत्नी द्रोपदी ही पौत्री पूजा का पालन-पोषण करते थे। पूजा के पिता राकेश पांडेय की 19 साल पहले मौत हो गई थी। जबकि मां परिवार से दूर रहने लगी थीं। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह पूजा का शव कमरे के छत के कुंडे से लटका देखकर पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें