मनकापुर के झिलाही बाजार में आग से राख हुई सराफा की दुकान। - संवाद
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झिलाहीबाजार में बृहस्पतिवार देर शाम शॉर्ट-सर्किट से ज्वेलरी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें भड़क गईं। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक फर्नीचर समेत काफी सामान जलकर राख हो गया।
झिलाही बाजार निवासी गोपी चंद्र सोनी की स्थानीय स्तर पर संतोष ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि फर्नीचर समेत इलेक्ट्रानिक सामान जल गया। आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई जा चुकी थी।
कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पीड़ित के मुताबिक, करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की बात कही गई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।