फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चुनाव में वाहन न दिया तो होगी एफआईआर

Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पांचवें चरण में गोंडा और कैसरगंज लोकसभा सीट पर आगामी 20 मई को मतदान होना है। मगर चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण के बावजूद स्कूल प्रबंधक व संचालक मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि 1665 मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को पहुंचाने व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए करीब छह सौ बड़े और 1200 छोटे वाहनों की जरूरत है। छोटे वाहनों को 16 मई और बड़े वाहनों को 17 मई को पुलिस लाइंस परेड ग्राउड में पहुंचना है। सभी वाहन समय से पहुंचें और मतदान किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर थानावार वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है। मगर कई स्कूल प्रबंधकों ने वाहन देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं कई स्कूल संचालक मनमाने तरीके से कुछ वाहन ही दे रहे हैं। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि निर्धारित समय पर वाहन न भेजने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें