फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: म्यूल अकाउंट से लेनदेन में दो पर एफआईआर

Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के दो बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में करने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली और देहात कोतवाली पुलिस की जांच में इन दोनों खातों से जुड़ी साइबर अपराध संबंधी 10 शिकायतें अलग-अलग राज्यों से दर्ज मिली हैं। पुलिस ने दोनों खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के माधोपुर हरखापुर निवासी सुरेंद्र कुमार के बैंक ऑफ इंडिया खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से साइबर अपराध की छह शिकायतें मिलीं। जांच में साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि के लेनदेन में सुरेंद्र के खाते के इस्तेमाल की बात सामने आई।
कोतवाली नगर क्षेत्र की न्यू कॉलोनी, मेवातियान निवासी रेहान खान के बैंक ऑफ इंडिया खाते से जुड़ी मोबाइल संख्या के खिलाफ चार साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज मिलीं। पुलिस के अनुसार, इस खाते में भी साइबर अपराध से प्राप्त रकम के लेनदेन के संकेत मिले हैं। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें