फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा से की मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। टिकरी जंगल से लकड़ी चोरी कर ले जाते समय वन विभाग की टीम ने गोहन्ना तिराहे पर पिकअप को रोक लिया। वन दरोगा ने पिकअप चालक से लकड़ी का परमिट मांगा। तभी वहां बाइक सवार कुछ लोग आ गए और वन दरोगा व हमराहियों से मारपीट की। हमलावरों ने वन दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद हमलावर पिकअप लेकर फरार हो गए। मामले में वन दरोगा ने कोतवाली मनकापुर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मनकापुर क्षेत्र के ललकपुर निवासी आशीष कुमार सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह टिकरी वन रेंज में वन दरोगा पद पर तैनात हैं। वन दरोगा आशीष के मुताबिक बुधवार रात वह अपने हमराही वनरक्षक विनय कुमार के साथ जंगल में गश्त पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि टिकरी जंगल से साखू की लकड़ी चोरी से काटकर कुछ लोग एक पिकअप पर लादकर गोहन्ना से अशरफपुर रेलवे गुमटी की तरफ जाने वाले हैं। इस बीच गोहन्ना तिराहे पर लकड़ी से लदी पिकअप दिखाई पड़ी। जिसे पकड़ लिया गया।
वन दरोगा ने बताया कि वह लकड़ी के बारे में पिकअप चालक से पूछताछ कर रहे थे। तभी नीरज शुक्ल निवासी ग्राम महेवा कुछ लोगों के साथ बाइक से वहां आया और ये लोग पिकअप छुड़ाने के लिए उनसे मारपीट करने लगे। मौका पाकर नीरज शुक्ल पिकअप लेकर भाग निकला। वन दरोगा ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने मोबाइल फोन से विभाग के अफसरों को दी। जिस पर स्टाफ के लोग वहां पहुंचे तो आरामशीन मालिक जयप्रकाश शुक्ल व उसका बेटा सूरज शुक्ल अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे, उनकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वन दरोगा आशीष सिंह ने कोतवाली मनकापुर में जयप्रकाश शुक्ल और उनके बेटे नीरज शुक्ल व सूरज शुक्ल निवासी महेवा के खिलाफ मारपीट, धमकी व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें