फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लालच देते बीएलओ का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। राजनीति से प्रेरित बीएलओ का ऑडियो वायरल होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी राकेश सिंह ने गुरुवार को एसडीएम हीरालाल को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि चांदपुर बरसैनिया गांव के शिक्षामित्र संजय सिंह बेनीपुर ग्रामसभा के बीएलओ हैं। संजय अपने दायित्व से हटकर राजनीतिक दल के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह ग्रामीणों व नवविवाहितों को मनपसंद प्रधान उम्मीदवार को वोट देने के लिए इंदिरा आवास देने का लालच देते हैं। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मौजूदा प्रधान का चहेता बीएलओ संजय सिंह एकपक्षीय कार्य करते हुए सामान्य मतदाताओं को वोटर लिस्ट से नाम काट देने का धमकी भी देता है। ऐसे में गांव का पंचायत चुनाव निष्पक्ष रूप से होना संभव नहीं है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मामले में तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत सही मिलने पर बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों में हरिशंकर सिंह, सुरेश सिंह, शिवपूजन, राजन सिंह आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें