फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलगाड़ियों और बसों में सीट को लेकर मारामारी

Sun, 03 Nov 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली हो गई। त्योहार मनाने घर आए लोग अब महानगरों को वापस जाने लगे हैं। उधर, छठ पूजा को लेकर यात्री अपने घरों को पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। ट्रेनों में यात्रियों के बैठने के लिए जगह नहीं बची है। किसी तरह खड़े होकर लोग यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गोंडा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ रही। आने-आने वाली ट्रेनें एकदम फुल हैं। इसमें सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। गोद में बच्चे को लेकर किसी तरह से सफर कर रही हैं। यात्री किसी तरह से सवार होते हैं, लेकिन उनके लगेज पहुंचने में और भी दिक्कतें आती हैं। गोड़वाघाट के राममोहन ने बताया कि वह दीपावली मनाने दिल्ली से आए थे। रेलवे को यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलानी चाहिए। शिवकुमार ने कहा कि वह बीमार हैं। दवा कराने दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन भीड़ इतनी है कि उसमें चढ़ने की हिम्मत नहीं है। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। कई स्पेशल ट्रेनें बोर्ड ने चलाई हैं। एआरएम कपिलदेव का कहना है कि त्योहार में बसों का संचालन कराया जा रहा है। उन्होंने माना कि यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें