फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप: गोंडा में ट्रेन रोककर की गई तलाशी, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम

Fri, 01 Nov 2024 10:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565- अप बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कम्प मच गया। आनन-फानन गोंडा जंक्शन में ट्रेन को रोककर गहन तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565- अप बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कम्प मच गया। आनन-फानन गोंडा जंक्शन में ट्रेन को रोककर गहन तलाशी की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता व फायर की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज रावत व अन्य अफसर जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जीआरपी कोतवाल अरविंद शर्मा और आरपीएफ कोतवाल नरेंद्रपाल सिंह की अगुवाई में टीम भी हर पहलू की निगरानी कर रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में गोंडा के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेलवे कंट्रोल को बम की सूचना मिली थी। तत्काल यहां ट्रेन रोककर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें