भूख हड़ताल पर बैठे किसान व उनके नेता रविवार सुबह गोमती नदी में उतर गए और झंडा लेकर प्रदर्शन किया। वे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर कल से भूख हड़ताल पर हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोंडा के चपरतला में अपनी मांगों को लेकर गोमती के किनारे धरना दे रहे किसान अब नदी में उतर गए हैं। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे किसान व उनके नेता रविवार को सुबह नदी में उतर गए और झंडा लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर कल से भूख हड़ताल पर हैं। किसान बरनाला मुर्गी फार्म से निकलने वाली मक्खियों, सरकारी राशन दुकान से राशन में घटतौली, गन्ना भुगतान आदि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।