फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। पहाड़ापुर गांव के पास एक तालाब में शुक्रवार की सुबह एक किसान का शव उतराता मिला है। किसान अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था। हाल ही में वह जेल से रिहा होकर घर आया था। इसके बाद दो दिन पहले वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल गया था। सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में थाना कटरा बाजार में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना कटरा क्षेत्र के रामगढ़ गांव के मजरे सूबेेदार पुरवा के रहने वाले संपूर्णानंद पांडेय ने बताया कि उसके बेटे विनोद पांडेय 35 की शादी भदैया गांव के मजरे समदरियन पुरवा के रहने वाले जगदीश की बेटी रेनू से हुई थी। जिससे तीन बेटियां व एक बेेटा है। संपूर्णानंद के मुताबिक एक साल पहले रेनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रेनू के परिवार के लोगों ने संपूर्णानंद व उनके बेटे विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पिता-पुत्र जेल चले गए थे।
दोनों के जेल जाने के बाद विनोद के ससुराल वाले बच्चों को अपने घर लेकर चले गए थे। संपूर्णानंद ने बताया कि हाल ही में दोनों जेल से रिहा होकर आए थे। 11 अगस्त को विनोद अपने बच्चों से मिलने ससुराल गया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव पहाड़ापुर गांव के पास तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। संपूर्णानंद पांडेय ने बेटे के हत्या की आशंका जताते हुए थाना कटरा बाजार ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार बृजेश पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें