करनैलगंज (गोंडा)। जिला अंधता निवारण व नेत्र रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र संबंधी सभी रोगियों का इलाज एवं जांच तथा ऑपरेशन योग्य मिले मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण विधि से ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें अयोध्या नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।
नेत्र परीक्षण अधिकारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि नेत्र रोगी रजिया, शांति देवी, भगवत सिंह, जगन देवी, सीतापति, ननका, राजकुमारी, ललिता देवी, जगरानी देवी, ओमप्रकाश, जगवंता, श्यामलाल, कली देवी, विटाना, सुशीला देवी, सीता देवी, शीला देवी, रामवती, नजरी, राजकुमारी, भगवानदीन, भगवती प्रसाद, तीरथ राम, गुमानी, शांति देवी, छबिराजी, उषा सिंह, सगा देवी, शंभू दयाल, नारायण, रक्षा राम, जग्गी, प्रेमा देवी, शिव बहादुर, लखनलाल को अयोध्या भेजा गया है।