नंदिनीनगर में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और द
नवाबगंज/गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। पहले दिन फ्री स्टाइल शैली के 10 भार वर्गों में देश के विभिन्न प्रांतों से आए 600 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मैट ए पर 92 किलो भार वर्ग में हरियाणा के मंजीत और दिल्ली के अमित सिंह के बीच हुआ। इसी भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के विनय और हरियाणा के हर्ष के बीच दूसरा और पंजाब के साहिल व हरियाणा के राहुल हुड्डा के बीच तीसरा मुकाबला हुआ।
मैट बी पर 97 किलो वर्ग में हरियाणा के आशीष और शीतल गुलिया के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैट सी पर 97 किलो वर्ग में पहली कुश्ती हरियाणा के अरुण और लक्ष्य के बीच हुई। दूसरी कुश्ती उत्तर प्रदेश के नरसिंह पटेल व महाराष्ट्र के शुभम तथा तीसरी कुश्ती हरियाणा के रूपेश व संदीप के बीच हुई।
मैट डी पर 57 किलो वर्ग में हरियाणा के यन्नत और ऋषभ के बीच मुकाबला हुआ। इसी भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के रजत व हरियाणा के आलोक मलिक तथा हरियाणा के मान कुमार और उत्तर प्रदेश के दीपेश के बीच कुश्ती हुई।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में अर्जुन पुरस्कार विजेता और एशियन गेम्स 2023 के स्वर्ण पदक विजेता दीपक पुनिया और एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अनिरुद्ध भी अपना प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रीको-रोमन शैली के मुकाबले होंगे। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश, उप्र के सचिव सुरेश उपाध्याय समेत अनेक राज्यों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नंदिनीनगर में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और द
नंदिनीनगर में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और द