फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में लापरवाही पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही करने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह को चेतावनी मिली है। वह महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर के केंद्र व्यवस्थापक हैं। विभाग की ओर से कई बार कक्ष निरीक्षकों के उपस्थिति व अनुपस्थिति का ब्यौरा पोर्टल पर मांगा गया। इसके बावजूद वह रिपोर्ट समय से नहीं दे रहे हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने उन्हें अंतिम चेतावनी जारी कर सूचनाएं समय से देने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी है कि परीक्षा में लापरवाही न बरती जाए। मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में 621 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं 143 केंद्रों पर हो रही हैं, दूसरी पाली में एक ही केंद्रों पर एक ही छात्र की परीक्षा रही। पहली पाली में हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा में 2073 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 193 अनुपस्थित रहे। इंटर के चित्रकला में 4238 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 426 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इंटर के अर्थशास्त्र में दो छात्र पंजीकृत थे। जिसमें एक छात्र अनुपस्थित रहा और एक ने परीक्षा दी। हाईस्कूल के संगीत में एक छात्र पंजीकृत रहा, लेकिन वह भी परीक्षा देने नहीं आया। इस तरह दूसरी पाली में परीक्षा सन्नाटे में रही। केंद्रों पर व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए विभाग ने कड़ा रूख अपनाया है। बेलसर के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें