फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली के बाद अब परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार से शुरू हो रही परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में करीब चार लाख बच्चे शामिल होंगे। परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 27 मार्च तक होंगी। परिषदीय स्कूलों में एक ही समय सारिणी और मॉडल प्रश्नपत्रों से परीक्षाएं सभी स्कूलों में होंगी। कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। मंगलवार से कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं अब बोर्ड की तर्ज पर एक साथ होंगी। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक व कक्षा दो से पांच तक परीक्षाएं मौखिक व लिखित कराई जाएंगी।
वहीं कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा सिर्फ लिखित होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पहली पाली व दोहपर 12:30 से 2:30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षाएं होंगी। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के अनुसार सभी बच्चों की कक्षोन्नति की जाएगी। कम अंक लाने वाले बच्चों के लिए अगली कक्षा में विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षाएं 27 मार्च को पूरी होंगी, इसके बाद अंकपत्र तैयार करने की तिथि पूर्व की तरह 30 मार्च है। परिणाम की घोषणा की तिथि 31 मार्च ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें