फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: बिना आईकार्ड के कक्ष निरीक्षक पर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ केंद्रों पर अभी भी बिना आई कार्ड के कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिना आई कार्ड के कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी न लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहीं, डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। गुरुवार को दूसरी पाली में ही परीक्षा थी। जिसमें 1854 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को भीखीराम बरसाती लाल इंटर कॉलेज बालपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बालपुर फतेहपुर, हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोड़री तथा पृथ्वीपाल इंटर कॉलेज, चैरी हलधरमऊ का औचक पहुंचकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण तथा केंद्रों के व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम और एसपी स्वयं परीक्षा दे रहे छात्रों की तलाशी ली तथा कक्ष निरीक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कक्ष में भ्रमणशील रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें