फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

411 गांवों में दौड़ा रहे सिर्फ कागजी बिजली

विज्ञापन
गोंडा के लोनियनपुरवा में लकड़ी के खंभे पर लगा तार दिखाती इंद्रावती। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पंडित दीन दयाल विद्युतीकरण (सौभाग्य) योजना में पावर कॉर्पोरेशन का बड़ा घपला सामने आया है। कॉर्पोरेशन ने जिले के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने की रिपोर्ट शासन को भेज दी, लेकिन यहां करीब 411 गांव ऐसे हैं जहां अभी अंधेरा कायम है। 200 गांव ऐसे हैं जहां विद्युतीकरण ही नहीं हुआ है और 211 गांव में कहीं खंभे लगे हैं तो तार नहीं और कहीं तार हैं तो कनेक्शन नहीं हैं। सरकार की इस मंशा पर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ही मट्ठा डाल रहे हैं। हद तो यहां तक है कि बिजली कनेक्शन दिए बिना ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजा जा रहा है। इसकी शिकायत कई स्तर पर हुई है, विभाग सिर्फ सुधार का भरोसा देकर मामलों को टरका रहा है।
विज्ञापन

मुंह चिढ़ा रहे हैं नंगे खड़े खंभे और मीटर
खोडारे के प्रधान डीह, बड़की गोपाल, जोतिया, सलामत डीह, पेड़रहिया सम्मय माता, चमारडीह, कुकुरभुकवा में दो साल से खंभे लगे हुए हैं, लेकिन तार नहीं खींचा गया। इस बात की जानकारी देते हुए प्रधान प्रतिनिधि रूसे यादव ने बताया कि बभनान में चुआड़, कुम्हारन पुरवा, गुरुमित्र गांव में बिजली नहीं आई। तरबगंज के आनन्दी पंडित पुरवा, पुरैनी उत्तर, पुरैनी दक्षिण, खंभाही, लोकपुर, शुक्लपुरवा, घांचा, हरिजन बस्ती, गड़सल घाट, बलुहास शुक्लपुरवा सहित तीन अन्य गांवों में खंभा नहीं लगा है। मुजेहना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पेडारन अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि लोहारन पुरवा, झगरू पुरवा, जोलाहन पुरवा, शिवपुरा, लहवा प्रतिहरपुरवा, बलुआ, केवलपूरा, बढ़ई पुरवा आदि गांव में बिजली का खंभा लगा है, तार खींचा है परंतु कनेक्शन नहीं किया गया। अमरीश वर्मा, लक्ष्मी कांत पांडे, जवाहरलाल यादव, शिवम सिंह ने बिजली आपूर्ति न दिए जाने की शिकायत की है। धानेपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहिद अली ने बताया कि गोसाई पुरवा, बंजरिया, रेहारी में सिर्फ खंभा लगा है। पूरेसिधारी, राजा पुरवा में आधे गांव में विद्युतीकरण किया गया है शेष आधा गांव वैसे ही छोड़ दिया गया है। इसी तरह पैदानिकपुरवा, तेलियन पुरवा व गुल्ली पुरवा में बिल्कुल काम नहीं हुआ। इस प्रकार देवरिया अलावल में तीन मजरा, महेश भारी में तीन मजरा जैतापुर में चार मजरा विद्युतीकरण से अछूते हैं।
बिना बिजली के ही 20 लोगों को भेज दिया बिल
चांदपुर ग्राम पंचायत के खदरनपुरवा में तो विद्युुतीकरण ही नहीं किया गया। इसी के बगल सरैयां चौबे के मजरा पहुआ में खंभा लगाया ही नहीं गया। लेकिन यहां के 20 लोगों को बिजली बिल भेजकर भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। आत्माराम पांडेय, मुन्ना लाल मिश्रा, रामभवन, सूर्यभवन, जवाहर लाल, टिल्लू, राम सबूरे सहित 20 लोगों के घर बिजली के भारी भरकम बिल भेजे गए हैं। किसी को तीन हजार तो किसी को पांच हजार लोगों को कर्जदार बना दिया गया। पिपरा इस्माईल गांव में बिना कनेक्शन के ही 15 लोगों को बिल भेज दिया गया है। इसमें प्रमोद, शिव नरायन, मैनादेवी, सुशीला देवी, गुुुरुप्रसाद, गया प्रसाद आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इन मजरों में नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में लोग
कटरा बाजार के बेलवा, बरवार पुरवा, लोधन पुरवा, मिलन चौराहा, रहमत अली पुरवा, नट्टन पुरवा, सिंहपुर डीह, कालिकापुरवा, जोलाहन पुरवा, बाले पुरवा, खटपट्टन पुरवा, गोसाई पुरवा, बभनजोत ब्लाक के खोड़ारे में 67 ग्राम पंचायतों 100 मजरे ऐसे है जहां अभी तक बिजली नहीं मिली है। केशव नगर ग्रांट के मजरा पेड़रिया, कौवागढ़ भदेली गंज, बलुआ बदलडीह, मौर्या डीह, खंभा नहीं लगा है। सिकरी तप्पाकोट के मजरा सीकरी, जगन्नाथपुर ग्रांट के मजरा कहार डीह में आज तक लाइट नहीं पहुंची, घारीघाट के मजरा शुकुल डीह, दीहलजोत, करहिया, आहिरडीह, भरपुरवा, कचेर डीह रामदेव पुरवा, झगड़ीहवा, मोथहिया, डालडीह, शिवनाथ डीह, सरपंच डीह, भगवतीडीह, में केवल खंबा लगा परधान प्रतिनिधि अरुण पटेल ने बताया। कर्नलगंज, कादीपुर के मजरा लाला पुरवा, ग्राम पंचायत बबुरास के चार मजरा, कंचना पुर के चार मजरा, पांडेय चौरा के तीन मजरा, चकरौत के चार मजरा, कुतुबपुर के दो मजरा, बसेरिया के चार मजरा, नरायनपुर माझा के दो मजरो में बिजली नहीं है। ग्राम पैरौरी की मजरा शिवाला में 8 माह पूर्व विद्युत पोल लगा दिया गया था। मगर विद्युत की सप्लाई आज तक नहीं दी गई। इसी ग्राम पंचायत के मजरा जूड़ा पुरवा में बीते दिसम्बर माह में पोल स्थापित कराया गया था। तार नहीं खींचा गया है, शिवबहादुर यादव के दरवाजे पर जमीन में करीब 7 माह से ट्रांसफार्मर पड़ा है। कैलाश गोस्वामी, हकीक शाह, रामसभा गोस्वामी, बूंचे शाह, रामचन्दर गोस्वामी, इमरान, मुलुकराज गोस्वामी एवं देशराज सहित अन्य तमाम लोग प्रदर्शन में शामिल थे।
कनेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे लोग
ग्रामीण स्तर पर लोगों को बिजली के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। कभी अधिकारियों के यहां तो कभी माननीयों के यहां। मनकापुर के बाक्सरा आज्ञाराम के प्रधान विजय चौहान ने बताया कि छोटका, तिलका, सेमरहिया, नंगापुरवा में विद्युतीकरण अभी तक नहीं हुआ है। रिंकू जायसवाल ने बताया कि अधिकारी और ठेकेदारों की भेंट ग्रामीण चढ़ रहे है। बरसात के मौसम में अंधेरा होने के कारण घर और सड़क पर जीव-जंतु नही दिखाई देते है। जिससे कभी-कभी हादसे हो जाते हैं।
सामग्री की कमी से 411 गावों में ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए ठेकेदारों को इसके लिए निर्देश दिया गया है। जल्द ही सामग्री की आपूर्ति होते ही कार्य पूरा कराया जाएगा। -राम स्वरूप, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें