फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
फोटो-51-गोंडा में नवाबगंज के विश्नोहरपुर में मतदान के बाद स्याही दिखातीं सांसद बृजभूषण शरण सिंह क? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। रविवार की सुबह शुरू हुआ मतदान दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग की रफ्तार एक-एक करके बढ़ती गई। सुबह नौ बजे तक जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों के लिए 8.37 प्रतिशत मतदान हुआ। युवा से लेकर बुजुर्ग तक बूथों पर पहुंचे और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह से ही वोट डालने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। महिलाएं हों या पुरुष, युवा हों या बुजुर्ग, सभी मतदान को लेकर उत्साहित रहे। जैसे-जैसे लोगों की पहुंच मतदान केंद्रों पर होती गई, वैसे-वैसे मतदान का प्रतिशत बढ़ता चला गया।
जिले की सभी सात विधानसभा सीटों गोंडा, मेहनौन, कटरा बाजार, करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर व गौरा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक सभी विधानसभा सीटों पर मात्र 8.37 प्रतिशत ही मतदान हुआ। दिन चढ़ते ही मतदान में तेजी आई और सुबह 11 बजे 22.34 प्रतिशत और दोपहर एक बजे यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 34.36 फीसदी हो गया।
विज्ञापन

जब दोपहर के तीन बजे तो आंकड़ों की गणित 46.70 प्रतिशत पहुंच चुकी थी। सुबह से लोगों में मतदान को लेकर उत्सुकता रही। सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। हर कोई लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की होड़ में था। इसका असर रहा कि वोटिंग में सबने बाजी मारी। शाम पांच बजे मतदान का प्रतिशत 54.31 तक जा पहुंचा। इसके बाद भी बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी जितने लोग कतारबद्ध थे उनका वोट पड़ता रहा। सभी मतदाताओं में वोट डालने को लेकर अलग ही जुनून नजर आ रहा था।
सोशल मीडिया पर लोग वोट डालने के बाद सक्रिय रहे। उन्होंने खुद वोट डालकर दूसरों को भी प्रेरित किया। हाल ये रहा कि सोशल मीडिया पर पूरे दिन लोग अपनी अंगुली में लगी स्याही के साथ फोटो शेयर करते रहे। मतदाताओं का कहना था कि वोट डालने का मौका पांच साल बाद आता है। इसलिए सभी को वोट डालने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें