फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह, उल्लास के बीच जमकर बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता रविवार को उत्साह व उल्लास से भरे दिखे। रविवार की सुबह सात बजे से जैसे मतदान शुरू हुआ बूथों पर कतार लगने लगी। जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए मतदान में मतदाताओं ने वोट डाले। बूथों पर सुबह और शाम में मतदान के लिए ज्यादा जोर रहा। प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी रही। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान पूरा हुआ। सात विस. सीटों के लिए 1661 मतदान केंद्रों पर 2918 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक मतदान हुआ, कुछ बूथों पर शाम सात बजे तक मतदान चला। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ प्रेक्षक भी पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे। बूथों पर युवा, बुजुर्गों, महिला मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। देरशाम तक 59 फीसदी मतदान हुए। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां नवीन गल्लामंडी में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम व पीपीवैट मशीनों को जमा कराने के देरशाम से जुटने लगीं। उधर, देररात तक ईवीएम जमा होती रही। स्ट्रांग रूम पर पैरामिलिट्रीफोर्स मुस्तैद है और सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विधासभा चुनाव में सातों विस. सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। 24.45 लाख मतदाताओं के लिए 2018 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर पैरामिलेट्री फोर्स के साथ पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। बूथ के भीतर तो नहीं, लेकिन बाहर कुछ स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। मोतीगंज थाना के निगवाबोध गांव में बूथ आगे जाकर सपा व भाजपा के समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। वजीरगंज में एक बूथ पर व करनैलगंज के सकतपुर में ईवीएम की बैटरी खराब हो गई थी। जिसे बदल दिया गया। एक घंटे तक दोनों बूथों पर मतदान रूका रहा। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुड़नियां पर दोपहर 12 बजे तक मतदान बहिष्कार के चलते महज एक वोट पड़ा था। यहां सड़क की मांग को लेकर लोगों में नाराजगी थी। बाद में भाजपा प्रत्याशी व मंत्री रमापति शास्त्री व आरओ के समझाने के बाद किसी तरह मतदान शुरू हुआ तो वीवीपैट मशीन खराब हो गई। लगभग 12 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। जिले की सातों सीटों के लिए मतदान हुआ।
शाम तक 59 फीसदी मतदान हो चुके थे, बूथों पर अभी भी मतदान जारी रहा। इस बार मतदान के लिए एक घंटा बढ़ाया गया था। शाम छह बजे तक मतदान होना है। जहां पर मतदाता अधिक हैं और लाइन लगी है, वहां वोट पड़ने तक मतदान होना है। सातों विस सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके लिए मतदाताओं ने मतदान किया। तरबगंज में एक स्थान पर एसडीएम से गांव के लोग आक्रोशित हो गए। जिससे उन्हें वहां से वापस होना पड़ा। बताया जा रहा है कि वह भीड़ देखकर रुके थे और लोगों को भीड़ न लगाने के लिए कह रहे थे। लेकिन गांव के लोग आक्रोशित हो गए। शिकायत सपा की ओर से आयोग में की गई। कटरा बाजार में सपा प्रत्याशी बैजनाथ दूबे से विवाद होने की सूचना मिली है। पूरे दिन मतदान के साथ ही विवादों का शोर होता रहा। मतदाताओं में इस बार खासा उत्साह रहा, बूथों पर देरशाम लोग जुटे रहे। सौ से अधिक बूथ रहे, जहां पर छह बजे के बाद भी मतदान हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके लिए सभी कार्मिकों के साथ ही पुलिस व जवानों का आभार। मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। डॉ. उज्जवल कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें