फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण से निर्वाचन अफसरों को मिला चुनावी मंत्र

विज्ञापन
फोटो- 30- गोंडा के एनआईसी में निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते डीएम। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारियों को उनके कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसरों को मतदान के दिन उनके द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। आयोग से आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के दिन की जाने वाली कार्यवाहियों, सूचनाओं आदि के प्रेषण के बारे में बताया। सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसरों को वोटर टर्नआउट को लेकर की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसरों को निर्देशित किया गया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस टीम के साथ गांव-गांव जाएं तथा मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें। जनसामान्य से फीडबैक लें और कार्यवाही सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्रों पर रैंप, विद्युत कनेक्शन, शौचालय, फर्नीचर आदि का प्रबंध सुनिश्चित करा लें। यह भी निर्देशित किया गया प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाएं। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाएं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी सहित सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसर उपस्थित रहे।
प्रत्याशी विशेष के प्रचार पर शिक्षामित्र को संविदा समाप्ति की नोटिस
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रत्याशी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पर प्राथमिक विद्यालय बरगदी कोट विकासखंड करनैलगंज में तैनात शिक्षामित्र को संविदा समाप्ति की संविदा की नोटिस थमाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय बरगदी कोट विकासखंड करनैलगंज में तैनात शिक्षामित्र गिरजेश कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा ने एक प्रत्याशी के पक्ष में अपने फेसबुक अकाउंट से प्रचार किया जा रहा था। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने शिक्षामित्र को संविदा समाप्ति की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें