गोंडा। परसपुर के एक गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बबूल पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा।
ग्राम गजसिंहपुर, टीका बगिया निवासी राम अधीन लोध ने शनिवार को थाने पर लिखित सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया कि उसका भाई राम सूरत कुछ परेशान था। काफी समझाने-बुझाने पर उसने खाना खाया और कुछ देर बाद उसने अपने ही खेत से लगे एक बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक गया।
जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच रस्सी काट उसके भाई को नीचे उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं। जिसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। तब तक उसकी मृत्यु हो गयी।
प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राम अधीन लोध की लिखित सूचना पर मृतक राम सूरत का शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।