गोंडा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महिला शाखा मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर में हुई। बैठक में मातृशक्ति की क्षेत्र संयोजिका सरोज ने मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि हिंदू परिवारों को अपनी बच्चियों को संस्कारित शिक्षा दिलवानी चाहिए। संस्कार से ऐसी स्थिति से मुक्ति मिलेगी। मातृ शक्ति की प्रांत संयोजिका सरिता त्रिपाठी ने कहा की ऐसे ही कुछ संस्कारों को हिंदू बहन बेटियों में आच्छादित करने के लिए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाता है।
बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने की। बैठक में वंदना गुप्ता, कृति सोमानी, कुसुम वर्मा, सलोनी बर्मा, सोनी गोस्वामी, अंजलि गोस्वामी, सरस्वती मौर्य, मीरा देवी, पार्वती मौर्य, उमा कुमारी, कुमारी बेबी, अंजू, किरण, सुमन स्वरूप, रेणु मौर्य, उमा नीलम, आरती सोनी, कुसुम सोनी, प्रियंवदा चतुर्वेदी, निक्की तिवारी आदि रहीं। संवाद