फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तेज हवा और बारिश से 100 गांवों की बिजली ठप

Thu, 11 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम में बारिश के बाद लहलहाती गन्ने की फसल। - संवाद 
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम/माधोपुर/गोंडा। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार देर रात राहत मिल गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम में नमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवा के चलते करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को बिजलीकर्मी दिनभर फाॅल्ट ठीक करते रहे।
विज्ञापन

जयप्रभाग्राम क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। कई दिन से तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा था लेकिन बारिश के बाद कुछ राहत मिली है। किसान बृजेश कुमार, बब्बन तिवारी, लोकेश, रमापति शुक्ल व राजेंद्र तिवारी ने बताया कि समय पर हुई बारिश से डीजल और बिजली पर होने वाला खर्च भी बचेगा। बारिश के बाद खेतों में हरियाली बढ़ गई है। गन्ने की फसल फिर से लहलहाने लगी है।
माधोपुर के मथुरा, जयराम जोत, खेमपुर, गोड़वा सहित आसपास के गांवों में बुधवार देर रात करीब एक बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

तरबगंज, मनकापुर, नवाबगंज, उमरीबेगमगंज, रुपईडीह, खरगूपुर, कटरा बाजार, इटियाथोक, खोड़ारे, परसपुर, हलधरमऊ, बालपुर समेत अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के कारण करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि टीमें लगाई गई हैं। फाॅल्ट ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें