फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम में बदलाव से ईएनटी की ओपीडी में बढ़े मरीज

Sat, 24 May 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसमी बदलाव के चलते ओपीडी में कान नाक व गला (ईएनटी) की तकलीफ से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज में ईएनटी की ओपीडी में हर दिन सौ से अधिक मरीज नाक, कान व गले की समस्या के निस्तारण को लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को ईएनटी की तीनों ओपीडी में 382 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी के कारण गले में आ रहा सूखापन व नाक से खून आने की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगाता मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही नाक, कान व गले की समस्या परेशान कर रही है। मेडिकल कॉलेज के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ पीएन राय ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से ओपीडी में इन दिनों आने वाले मरीज कानों में अधिक आवाज का गूंजना, गले में खराश व इंफेक्शन होना, नाक से खून आना, जलन होना आदि की परेशानी ज्यादा दिख रही है। इससे बचाव के लिए बाहर के खाद्य पदार्थ को खाने एवं धूप में निकलने से बचने की जरूरत है। ओपीडी में प्रतिदिन नाक, कान व गले की समस्या के 100 से अधिक मरीज परामर्श लेने को आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें