फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पिता ने बेटी से की छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। शराब के नशे में पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत लूटने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को कोतवाली ले आई है। मामले में बालिका के फूफा ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी पिता के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्षीय बालिका के फूफा ने कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले उसकी पत्नी का भाई नशे का आदी है। शनिवार की रात वह नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और अपनी ही दस वर्षीया बेटी की अस्मत लूटने का प्रयास किया।
बालिका किसी तरह से अपने पिता से बचकर शोर मचाती हुई घर के बाहर भागी। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को पकड़कर कोतवाली ले आई। बालिका के फूफा ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी पिता के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका को उसके फूफा के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें