फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ के निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस

विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में चेहल्लुम का जुलूस निकालते लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले भर में रविवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। मोहर्रम की 10 तारीख को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 अन्य जांनिसारों को यजीदी लश्करों की ओर से शहीद कर दिये जाने के 40 वें दिन पर चेहल्लुम मनाया जाता है। अलग अलग मोहर्रम कमेटी व ताजियादारों की ओर से ताजिया, अलम, ताबूत आदि का जुलूस निकाला गया। जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन मोहर्रम कमेटी की अगुवाई में पोर्टरगंज, घोसियाना, सिविल लाइन क्षेत्र का ताजिया जुलूस सैय्यद सलमान वारसी, फारूख अली, लियाकत अली, निजामुद्दीन कादरी आदि की अगुवाई में चेहल्लुम जुलूस निकाला गया। गुरूनानक चौक होकर महराजगंज रोड होकर जुलूस कर्बला पहुंचा। इसी तरह से शहर में मोहल्ला मेवातियान, नौशहरा से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया।
जुलूस नगर के रगडग़ंज रोड से शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पहुंचा। मोहर्रम कमेटी के सदर मेंहदी हसन की अगुवाई में चेहल्लुम जुलूस इमामबाड़ा, मुन्नन खां चौराहा होकर सर्कु लर रोड कर्बला पहुंचा । जुलूस में बड़ी तादात में लोगों ने शिरकत की। लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में या अली व या हुसैन की सदाएं बुलंद की। कहीं कहीं पर लोगों ने मातम कर अपने गम का इजहार किया।
विज्ञापन

कर्बला में ताजिये शाम तक दफ्नाए गये। लोगों ने हजरत इमाम हुसैन व उनके साथी शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए फातिहा पढ़ा और दुआएं मांगी। इसी तरह से जिले के कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। कस्बा करनैलगंज, कटरा बाजार, परसपुर, खोरहसा, इटियाथोक आदि क्षेत्र में अकीदत मंदों की ओर से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कई स्थान पर पुलिस व पीएसी को लगाया गया था।
शिया मोहर्रम कमेटी ने निकाला जुलूस
गोंडा। शिया मोहर्रम कमेटी की ओर से नगर के मोहल्ला रकाबगंज स्थिति शिया अंजुमन इमामबाड़ा से चेहल्लुम का जुलूस निकाला। शिया अंजुमन के लोगों ने काले लिबास में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम कर अपने गम का इजहार किया। शिया मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. सैय्यद आजम हुसैन आब्दी की अगुवाई में निकाले गये जुलूस में शहीद-ए-कर्बला की याद में ताबूत, झूला, दुलदुल अलम व ताजिया शामिल रहा। जुलूस फैजाबाद रोड होकर सकुर्लर रोड कर्बला पहुंचा वहां पर ताजिये दफनाए गये। यहां पर अंजुमन के लोगों ने मर्सिया पढ़ने के साथ मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें