गोंडा। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण की मुहिम को धार देने के लिए गुरुवार को रघुकुल महिला विद्यापीठ की एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। तख्ती व स्लोगन के जरिए आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया।
रघुकुल महिला विद्यापीठ की एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर टीकाकरण कराने का संदेश दिया। कहा कि टीकाकरण से ही इस महामारी से लड़ा जा सकता है। इसमें युवाओं की अहम भूमिका है। अब शासन ने युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत विद्यालयवार, गांववार, मुहल्लावार टीमें टीकाकरण कर रही हैं। रैली के दौरान कैडेटों ने मास्क वितरण किया।
रैली की अगुवाई कॉलेज की शिक्षिका उमा पाठक, शक्ति त्रिपाठी और एनसीसी शिक्षिका लक्ष्मी गौतम ने की। इस दौरान कैडेट खुशनुमा खान, मांडवी सिंह, प्रियंका शुक्ला, लक्ष्मी ओझा, संजू वर्मा, रीता, वैष्णवी शुक्ला, श्यामा शुक्ला, शिल्पी पांडेय, ईशा, रूपाली, फरहाना, कृतिका, गीता, दिलीप आदि शामिल रहे।