पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विभिन्न संगठनों के साथ आम नागरिकों ने मंगलवार को शोक सभा की। डॉ. कलाम की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। डॉ. कलाम के निधन को राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों की शोक सभा में संघ के महामंत्री रामचंद्र श्रीवास्तव, मंत्री विनय शंकर चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, अश्विनी, अनिल, लईक अहमद, नईम आदि ने डॉ. कलाम के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव, जटाशंकर सिंह, दिनेश चन्द्र, संजय प्रजापति, संदीप मेहरोत्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजन द्विवेदी, सुरेश गौतम, विकास, चन्द्रभान, कमल आदि ने श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस नेता डॉ. बीएल चौबे, विजय कृष्ण, शिवकुमार आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
खरगूपुर क्षेत्र के गुरुकुल विद्यापीठ, न्यू मॉडल इस्लामिक एकाडेमी, श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, शिशु मन्दिर भंगहा, बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कॉलेज, सत्य साईं शिक्षा निलियम सहित क्षेत्र के कई स्कूलों में शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सपा के जिलाध्यक्ष महफूज खां, राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, योगेश प्रताप सिंह, विधायक नंदिता शुकला, अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, विवेक मणि आदि ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया।
सिंचाई संघ के सत्य प्रकाश शुक्ल, जेपी सिंह, अजीत, रमेश, राममणि, भाजपा के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक बावन सिंह, रमाकांत तिवारी, विष्णु प्रताप, घनश्याम, श्रीकांत आदि ने डॉ. कलाम के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। अधिवक्ता परिषद के सदस्य केके दिद्वेदी, प्रशिक्षु शिक्षक संघ, राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक मंच, वित्त विहीन प्रबंधक संघ, राष्ट्रीय लोकदल आदि के पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के निधन पर शोक जताया।