फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दीपावली पर भी अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों घर

Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। कंबाइन में फंसकर बिजली के दो खंभे टूटने के तीन दिन बाद भी उन्हें नहीं बदला गया। इससे दर्जनों उपभोक्ताओं को दीपावली पर भी बिजली नहीं मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग ने आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन


पप्पू तिवारी, जयगुरुदेव, दीप नरायन और राकेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि नहरिया गांव के सज्जन अपनी कंबाइन खेत से चकमार्ग पर निकाल रहे थे। इसी दौरान खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र के रनियापुर गांव में दुर्गेश श्रीवास्तव के खेत के पास कंबाइन बिजली के खंभे में फंस गई। इससे दो खंभे टूटकर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना पर संविदा लाइनमैन पवन मिश्र मौके पर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बावजूद तीन दिन बीतने के बाद भी टूटे खंभे नहीं बदले गए। न ही अस्थायी व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे प्रभावित उपभोक्ताओं को दीपोत्सव पर भी अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता उत्तम कुमार यादव ने बताया कि खंभे टूटने की जानकारी मिली है। संबंधित व्यक्ति से बात कर दूसरे खंभे लगवाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें