फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन को रोगों से मुक्ति के लिए घर- घर चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने की तैयारी प्रशासन ने तेज कर दी है। पहली जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान से लोगों को जोड़ने की मुहिम सभी अधिकारी मिल कर चलाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम एवं जुलाई माह में संचालित होने वाले विशेष अभियान के तैयारी की समीक्षा जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण पूर्व में चले अभियान की खामियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे और समन्वयक स्थापित कर उसे दूर करके जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
विज्ञापन

कई ब्लाकों की सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बारे में पता चला कि अभियान में रूचि नहीं ला जा रही है। डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसी लापरवाह सीडीपीओ तथा कार्यकत्रियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीडीओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी ब्लाक टास्ट फोर्स की बैठक प्रतिदिन आयोजित कराएं तथा उसकी रोजाना की रिपोर्ट उन्हें दें। वर्ष 2017 से अब तक कितने बच्चे जेई, एई व अन्य संक्रामक रोगों से प्रभावित या मृत हुए हैं, का वर्षवार विवरण तलब किया।
बिना सूचना नदारद जेई एमआई तरबगंज का वेतन रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ शशांक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस केसरी, एडीएम राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, डीपीओ मनोज कुमार, डीपीआरओ सभाजीत पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन, डीसी एनआरएलएम दिनकर विद्यार्थी सभी एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारीगण, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारीगण, यूनिसेफ, डब्लूएचओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दिमागी बुखार, संचारी रोग के प्रति संवेदीकरण व सर्वेक्षण करने में जोर दिया।
इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग का माइक्रोप्लान तैयार कर लें तथा उसी के अनुसार अभियान की सफलता के लिए तैयारी करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
क्षय रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता नोट करेंगे। इसके अतिरिक्त संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में 11 विभागों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिनके द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक व अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साफ सफाई अभियान पंचायत राज, पशुपालन विभाग अभियान चलाएंगे। साथ ही पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा वेक्टरजनित रोगों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें