फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किराएदारों को होगा सत्यापन, पुलिस तैयार करेगी खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बड़ी संख्या में किराएदार रह रहे हैं, कई तो कुछ दिन किराए पर रहते हैं और फिर अपराध करके फरार हो जाते हैं। अब 18 थानों की पुलिस इस बात की पड़ताल करेगी कि कौन किसके यहां किराए पर रहा है। उसके यहां रहने का कारण क्या है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के साथ ही अब कस्बों में भी किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। अभी तक किराएदारों के बारे में पूरी जानकारी एकत्र किए बिना लोग अपने मकान में आर्थिक लाभ के लिए उन्हें रखते थे। मगर अब मकान मालिक ऐसा नहीं कर पाएंगे।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने ऐसे सभी किरायेदारों के सत्यापन का आदेश जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में रह रहे प्रत्येक किराएदार का सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रत्येक मकान मालिक को उसके यहां रह रहे किरायेदारों से संबंधित सूचना अब पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रोफार्मा में देनी होगी। मकान मालिक की दी सूचना के बाद पुलिस किराएदारों को सत्यापन करेगी।
जिसे किराएदार का आधार कार्ड, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। इसके अलावा किराएदार किसी सरकारी विभाग, निजी संस्थान में नौकरी करता है या व्यापार इसका भी पुलिस सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें