मसकनवा (गोंडा)। दो दिन पहले राजस्थान प्रांत के जयपुर से वापस घर लौटे मसकना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को सर्दी जुकाम खांसी की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को उसके घर पहुंचकर जांच की। चिकित्सकों ने युवक को घर से न निकलने की सलाह दी है।
टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट जिला अस्पताल के कंट्रोल को भेजी है। बता दें कि मसकनवा का रहने वाला एक 18 वर्षीय युवक राजस्थान प्रांत के जयपुर में रहता था। वह दो दिन पहले जयपुर से यहां वापस लौटा था। उसे सर्दी जुकाम व खांसी की शिकायत थी। जिसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को उसके घर पहुंची और जांच की।
टीम ने युवक को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। टीम के डॉ. संजय कुमार व डॉ. पवन पटवा ने बताया कि युवक की जांच के बाद रिपोर्ट जिला अस्पताल के कंट्रोल को भेजी गई है।