फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नागरिक संगम में समस्या सुन खुद मौके पर पहुंचीं डीएम

Fri, 17 Jan 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चेतना पार्क में आयोजित नागरिक संगम में ​शिकायत करती महिला। स्रोत: निजी
विज्ञापन
बड़गांव (गोंडा)। शहर के चेतना पार्क में शुक्रवार दोपहर पहली बार आयोजित नागरिक संगम में डीएम नेहा शर्मा ने पांच वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं। ईओ संजय मिश्र ने कहा, पंतनगर कांशीराम काॅलोनी में साफ-सफाई कराई गई, कई ट्रकों में भरकर कूड़ा निकलवाया गया। 36 घंटे में शहर भर से कई क्विंटल कूड़ा हटवाया गया...। इसी बीच पंडाल में बैठीं कांशीराम काॅलोनी की सोनी मंचासीन डीएम के पास पहुंच गईं।
विज्ञापन

कहा, साहब महीना भर से कोई झांके भी नहीं आवा। 36 घंटे में इतना कूड़ा का मतलब इहे है कि रोज सफाई नहीं होत हय। नागरिक संगम कार्यक्रम के बाद डीएम खुद मौके पर पहुंच गईं। समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए।
नागरिक संगम कार्यक्रम में कामिनी त्रिपाठी ने कहा कि वह बहुत गरीब हैं। रहने के लिए आसरा आवास चाहिए। मेवातियान वार्ड के सभासद ने नाला निर्माण न होने से समस्याओं का मामला उठाया।
विज्ञापन

अतीक अहमद ने बहराइच रोड पर आनंद समोसा से भुतहा तालाब तक जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने, हाउसिंग काॅलोनी निवासी सूर्य किशोर ने राजकीय आवासों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर अवनीश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें